*पटवध ग्रामप्रधान राजेंद्र प्रसाद के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर* 

*पटवध ग्रामप्रधान राजेंद्र प्रसाद के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर*

•~ तीन बार के कड़ी संघर्ष के बाद मिली थी कामयाबी

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र।चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पटवध के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद(65वर्ष) का रविवार की देर रात्रि तकरीबन 2 बजे लंबी बीमारी के पश्चात असामयिक अकस्मात् निधन हो गया।बीमारी से ग्रसित ग्रामप्रधान राजेंद्र प्रसाद का इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा था।निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताते चले कि राजेंद्र प्रसाद वर्तमान में पटवध के ग्राम प्रधान थे तथा तीन बार के कड़े संघर्षों के बाद उन्होंने यह कामयाबी पाई थी।हर बार दूसरे स्थान पर रहने वाले राजेंद्र प्रसाद धईकार वर्तमान में ग्राम प्रधान थे तथा अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाये थे।इनके असामयिक निधन से ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सुबह से ही श्रद्धांजलि,शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ग्राम प्रधान के दरवाजे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles