नौगढ़ पुलिस ने चार वारंटीयो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

नौगढ़ पुलिस ने चार वारंटीयो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
नौगढ़,चंदौली (अविनाश तिवारी )
स्थानीय पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया । ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे
के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में स्थानीय थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव,उप निरीक्षक गंगाधर मौर्य,उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम,कांस्टेबल सूरज कुमार यादव,शुभम पांडेय,अपनी टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। कड़ी घेराबंदी के बाद पुलिस ने वारंटियों को धर दबोचा।गिरफ्तार वारंटी भोला यादव (46 वर्ष) करमांबांध ,रामजीत (55वर्ष) देवखत नौगढ़ रामकेर (47वर्ष) मरवटिया
मोहन (50वर्ष)मरवटिया नौगढ़ रामकेर और मोहन को गिरफ्तार किया है इन वारंटियों पर अलग-अलग मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों भोला पर धारा ३२३/५०४/३२५ मुकदमा दर्ज था,रामजीत पर २५/२७, रमकेर व मोहन पर ३२३/३७९के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles