सदर रामलीला मैदान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

सदर रामलीला मैदान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
“मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
इस जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर भूपेश चौबे तथा विधायक घोरावल अनिल मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण शामिल रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी अभियानों एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा, “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें इन नंबरों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में बालिकाओं ने आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं साहसिक कार्यों के लिए दो महिला आरक्षियों सहित कुल 09 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज शिवकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प लिया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles