*चंदौली में मंत्री अनिल राजभर ने किया ध्वजारोहण, परेड और झांकियों ने मोहा मन*

*चंदौली में मंत्री अनिल राजभर ने किया ध्वजारोहण, परेड और झांकियों ने मोहा मन*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली। जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और गुब्बारे आसमान में छोड़कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार ने किया। परेड में पीएसी, महिला पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वाड और कमांडो यूनिट सहित कुल 17 टोलियों ने हिस्सा लिया। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच जवानों के सधे हुए कदमों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया।
विकास की झलक और सम्मान समारोह
परेड के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित मनमोहक झांकियां निकाली गईं। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय द्वारा चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया:
अति उत्कृष्ट सेवा पदक: राधा कृष्ण यादव और सुरेश प्रकाश सिंह सहित 24 पुलिसकर्मी।
उत्कृष्ट सेवा पदक: पीआरओ गगनराज सिंह और विमलेश कुमार मौर्य सहित 15 कर्मी।
अन्य सम्मान: बेहतर कार्य के लिए 37 पुलिसकर्मी, 19 चौकीदार, 11 गोताखोर और एक जागरूक नागरिक को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग समेत जनपद के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री अनिल राजभर ने सभी को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles