*खुला नाली दुर्घटना को दे रहा दावत,नगरपंचायत चुर्क-गुर्मा बना मूक दर्शक*

*खुला नाली दुर्घटना को दे रहा दावत,नगरपंचायत चुर्क-गुर्मा बना मूक दर्शक*

•~ 06अप्रैल को वार्ड में लड़की की पड़ी हैं शादी,फैला प्रदुषण,परिजन तथा रहवासी परेशान

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चुर्क गुरमा नगर पंचायत के गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित वार्ड 9 इकबाल कुरैशी के घर के सामने वर्ष 2025 में नये नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ दिया गया था।जिससे खुले नाली में आये दिन छिटपुट दुर्घटना होने के साथ बस्ती में फैलते प्रदुषण से नगरवासी काफी परेशान हैं।वहीं बस्ती में इकबाल कुरैशी के घर 06 अप्रैल को लड़की की शादी है।ऐसी स्थिति में परिजन समेत नगरवासी काफी परेशान हैं।जबकि इस सम्बंध में नगरवासियों समेत परिजन नपाध्यक्ष समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित-मौखिक दर्जनों बार अवगत करा चुके हैं बावजूद इसके आज तक कोई पहल नहीं किया गया है जिससे नगरवासियों में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है।
इस सम्बंध में पूर्व सभासद नेत्रपाल,एस के गुप्ता,अमित कुमार सिंह,बच्चा सिंह,मारकण्डेय,राजू गुप्ता,पिंटु मौर्या,निर्मल यादव,शुभम गुप्ता,सुरेन्द्र कुमार इत्यादि नगरवासियों ने नपाध्यक्ष समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से उपरोक्त गम्भीर समस्या एवं गरीब कन्या विवाह के हित को देखते हुए अविलंब ही खुली नाली को बंद कराने की मांग की है जो जनहित में होगा।इस सम्बध में जब अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से जानकारी चाही तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।इसके पश्चात नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मेरे जानकारी में नहीं था तत्काल कोई व्यवस्था नहीं हो सकती अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।शादी के बाद नाली ढ़कने का काम किया जायेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles