
मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी पाण्डेय में कक्षा दशवी के टॉपर्स का हुआ शानदार स्वागत
मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी पाण्डेय में कक्षा दशवी के टॉपर्स का हुआ शानदार स्वागत
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी में कक्षा दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
विद्यालय प्रांगण में आज परीक्षा में प्राप्त किए मेधावी छात्रों का शानदार स्वागत एवं बधाई विद्यालय के प्रबंधक श्री रमाशंकर दुबे ,प्रधानाचार्य श्रवण के पाण्डेय तथा ऐकडमिक हेड अक्षय राज मिश्रा के द्वारा किया गया जिसमे बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।जिसमे देव मिश्रा 92.4 %, शिवेश यादव 91.2%, अविश दुबे 98.8 %, प्रत्यूष पाण्डेय 90.6 % , जाह्नवी मिश्रा 89 प्रतिशत, स्मृति चौबे 88.6%, किशलय अग्रवाल 88.6 % आदि रहा ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री रमाशंकर दुबे जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों के इस अथक परिश्रम , उपलब्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
जिसमे विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ अजय सिंह,नीरज पाण्डेय, प्रियंका कुमारी , पायल केशरी, रानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे











