*मारकुंडी ग्राम पंचायत सचिवालय पर किसानों का निःशुल्क पंजीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ*

*मारकुंडी ग्राम पंचायत सचिवालय पर किसानों का निःशुल्क पंजीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ*

•~ खरीफ सीजन बीज बुकिंग अंतिम की अन्तिम तिथि 10 मई2026,बिना पंजियन किसान बीज से होगे वंचित

गुरमा सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता )

सोनभद्र।रावर्ट्सगंज विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार से किसानों को खरीफ सीजन का बीज वितरण पंजीकरण का कार्य शुरु हो जाने से गरीब-निरीह किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।सुबह से ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के महिला,पुरुष किसानों की भीड़ शुरु हो गई थी।इस सम्बंध में ग्रामप्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि सभी किसानों का निशुल्क पंजीकरण पंचायत भवन कार्यालय से शुरु करा दिया गया।बीज पंजीकरण का कार्य का अन्तिम तिथि 10 मई 2026 तक ही सुनिश्चित किया गया है।बिना पंजीकरण किसानों को बीज से बंचित हो सकते हैं।सभी किसानों को समय से पंजीकरण हेतु सूचित कर दिया गया।सभी किसान अपने सुविधानुसार कही भी जनसेवा केंद्र से भी पंजीकरण करा सकते हैं।जिसमें सभी पंजीकृत किसानों को खरीफ सीजन बीज में सावा,कोदो,रागी,ज्वार,बाजरा, अरहर,मूंग,मूंगफली बीजों का वितरण किया जायेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles