
*सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा सरकारी हैण्डपम्प ने भी साथ छोड़ा*
*सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा सरकारी हैण्डपम्प ने भी साथ छोड़ा*
•~सरकारी आवासीय परिसर में स्थापित समरसेबल भी बिजली बगैर बना शो पीस
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के सलखन ग्राम पंचायत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इस भीषण तपन उमस गर्मी में जहां गरीब निरीह मरीज बाहरी दुकान तथा अन्य जगहों से स्वच्छ जल पीने के लिए विवश हैं।वहीं स्वास्थ्य परिसर के सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी को भी पीने का पानी बाहर से मंगाना पड़ है, इतना ही नहीं शौच के लिए भी बाहर जाने के लिए डब्बा बोतल में पानी लेकर जाना पड़ता है।
इस सम्बंध में जब नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मासिस्ट राकेश सिंह “राणा” से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की ओर से एक सरकारी हैण्डपम्प तो लगा है लेकिन इस भीषण गर्मी में जलस्तर नीचे चले जाने के साथ ही प्रदूषित जल आने से नहाना तो दूर कोई इस पानी को पीता भी नहीं।वही विभाग की तरफ से आवासीय परिसर में समरसेबल तो लगा है लेकिन बिजली के अभाव में बंद रहता है वहीं वर्षों से लगा सोलर पैनल तकनीकी खराबी के कारण शो पीस बना है।ऐसी स्थिति में जहां मरीज परेशान के साथ विभाग सभी कार्यरत कर्मचारी भी परेशानहाल,त्रस्त हैं।











