
*भीषण गर्मी के तपन से बचाव एवं राहत के बारे में जानकारी देते हुए विपरीत की गई ओआरएस एवं ग्लूकोज का पाउडर*
*भीषण गर्मी के तपन से बचाव एवं राहत के बारे में जानकारी देते हुए विपरीत की गई ओआरएस एवं ग्लूकोज का पाउडर*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। सदर विकासखंड के सलखन ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्यरत कर्मचारी एवं मजदूरों को इस भीषण गर्मी के तपिश को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को जल जीवन मिशन योजना एनसीसी के अवर अभियंता अंकुश मिश्रा द्वारा बचाव एवं राहत के संबंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए ओ.आर.एस. तथा ग्लूकोज पाउडर का पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जहां तक हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें तथा सर पर कपड़ा अथवा छाता लगाकर ही धूप में निकले तथा परिजनों को भी बचाव के बारे में बताएं। नींबू नमक पानी में मिलाकर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पिए तथा शीतल छांव में रहने की कोशिश करें ताकि गर्मी से बचाव हो सके अन्यथा इसकी चपेट में आने से बीमारी से ग्रसित हो सकते है।संयमित व संतुलित तथा हल्का आहार का सेवन करें।अवर अभियंता के इस सराहनीय कार्य की मजदूरों एवं कर्मचारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर जल जीवन मिशन योजना के विजय कुमार, धीरज कुमार,संजय मौर्य,कृपाल कुमार,मोनू,लालजी कुमार,विनोद कुमार,रोहित,रितेश कुमार,विश्वजीत मौर्य समेत तमाम कर्मचारी एवं मजदूर गण मौजूद रहे।











