
बिजली कनेक्शन ही नहीं हुआ आ रहा बिल।
बिजली कनेक्शन ही नहीं हुआ आ रहा बिल।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरकवाह के कोल बस्ती में घरों में आज तक विद्युति करण ही नहीं हुआ है। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मीटर लगा दिया गया है। जिससे बिजली बिल आने लगा है।यह हजारों रुपए के बिल देख परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी विपुल सिंह से मिलकर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर अनिल मौर्य से समस्या से
अवगत कराते हुए अधिशाषी अभियंता से समस्या का निदान कराने की मांग की है ।विद्युत विभाग की इस लापरवाही से नाराज कोल बस्ती के ग्रामीण कन्हैया कोल,बबलू कोल,सिमरू कोल,महेंद्र कोल, राम बिलास कोल आदि लोगों ने जिला अधिकारी का भी ध्यानाकर्षित कराते हुए मांग की है बिल माफ कर कोल बस्ती में विद्युति करण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाय।











