* सात दिवसीय ‘योग सप्ताह’ का शुभारंभ; “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है इस वर्ष की थीम*

* सात दिवसीय ‘योग सप्ताह’ का शुभारंभ; “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है इस वर्ष की थीम*
चन्दौली,अविनाश तिवारी
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सात दिवसीय ‘योग सप्ताह’ (15 जून से 21 जून) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई ने भगवान धनवन्तरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, विशेषकर बुजुर्गों के लिए, योग एक संजीवनी की तरह है। वहीं विधायक कैलाश खरवार ने योग को मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज यह भारतीय धरोहर वैश्विक जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है।
21 जून तक चलने वाले इस ‘योग सप्ताह’ के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता और बुजुर्गों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए कई विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर योगाचार्यों सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles