*आस्था,भक्ति,श्रद्धा एवं उल्लास की अनूठी मिसाल : लोट बम राहुल भगवान आशुतोष को करेंगे जलाभिषेक*

*आस्था,भक्ति,श्रद्धा एवं उल्लास की अनूठी मिसाल : लोट बम राहुल भगवान आशुतोष को करेंगे जलाभिषेक*

~ श्रद्धालु रुद्राभिषेक का कार्यक्रम तथा आस्था एवं भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि- विधान से कर रहे है अभिषेक

*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। सावन मास में श्रद्धालुओं द्वारा आशुतोष भगवान शंकर की पूजन- अर्चन के लिए मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है। कांवरिया भी गुप्त काशी के नाम से विख्यात शिवद्वार उमा -महेश्वर को जलाभिषेक कर रहे हैं।कुछ ऐसे भी शिवभक्त हैं जो लेटकर भोलेनाथ के दरबार में पहुंचने को आतुर हैं। इसी क्रम में घोरावल ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गड़मा गांव निवासी राहुल दूबे भी शिव भक्ति की अनूठी यात्रा प्रारंभ की है ।वह ऐतिहासिक विजयगढ़ किला स्थित रामसागर से पवित्र जल लेकर करीब 70 किमी घोरावल के शिवद्वार धाम तक लेटते हुए पहुंचने के संकल्प के साथ निकले हैं। उनकी यह कोशिश उनकी आस्था तथा दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करती है।इनका कहना है कि उनकी यात्रा सनातन धर्म के प्रचार और भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था को समर्पित है। राहुल का मानना है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की पूजा करता है उनका हर कष्ट दूर होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
‌‌बताते चलें कि श्रावण मास के प्रारंभ से ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ पूजन -अर्चन के लिए उमड़ रही है। सोमवार को तो यह भीड़ अधिक संख्या में हो जाती है।शिवभक्तों के अलावा कांवरिया भी भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसागर तथा चुनार, मिर्जापुर से गंगा का पवित्र जल लेकर शिवद्वार जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद है। तमाम श्रद्धालु कांवरियों की सेवा में भी लगे हुए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी संपन्न किया जा रहा है।आस्था और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि- विधान से अभिषेक कर रहे हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles