
* आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, चार लोग घायल:*
चन्दौली अविनाश तिवारी
स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालपुर ग्राम सभा के गयापुर गांव में लोकनाथ (पुत्र रामदीप) की गर्भवती भैंस वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नियमानुसार पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही।वही रामशाला और खोजापुर गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों के नाम: भृगुनाथ विश्वकर्मा (58), लीलावती (28), सोनी देवी (38) और छाया (29)।
सभी घायलों को तत्काल संयुक्त अस्पताल चकिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।











