
चोरों ने समर सेवल पर फेरा हाथ।
चोरों ने समर सेवल पर फेरा हाथ।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित कसया खुर्द गांव में बीती रात चोरों ने विष्णु दत्त मिश्र के खेत में लगा समर सेवल,स्टार्टर,रस्सी केवल पर बीती रात बुधवार को चोरी कर चंपत हो गए।किसान।विष्णु दत्त ने बताया कि खेत की सिंचाई का कार्य चल रहा था।लगभग ग्यारह बजे रात तक सब कुछ सही था।जब मैं सुबह उठकर अपने खेत पर पहुंचा तो समर सेवल का बक्स टूटा हुआ था। समर सेवल स्टार्टर रस्सी केवल सब गायब था।समर सेवल का पाईप कई खंडो में बिखरा हुआ था।मौके पर आरी ब्लेड पड़ा था।तत्काल
सूचना पी आर वी पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चली गई। प्रार्थी द्वारा लिखित सूचना थाने पर दे दी गई है।पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। गांव के लोगों की मानें तो इस समय नवयुवकों में नशा खोरी की आदत बढ़ गई है।बता दें इसके पूर्व भी कई चोरियां हुई है परन्तु अभी तक एक भी का खुलासा नहीं हुआ।थाना प्रभारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।











