
*नवागत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार का व्यापार मंडल ने किया गर्मजोशी से स्वागत।*
*नवागत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार का व्यापार मंडल ने किया गर्मजोशी से स्वागत।*
चन्दौली अविनाश तिवारी
नवागत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नौगढ़ आगमन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ कार्यालय में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह के दौरान व्यापारियों और सीओ के बीच क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और शांति बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नवागत सीओ ने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और आमजन के साथ समन्वय स्थापित करने का भरोसा दिया, वहीं व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सलाहकार एवं पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल, तहसील संगठन मंत्री लाल साहब यादव, तिवारीपुर अध्यक्ष गुलाब सेठ, युवा अध्यक्ष गणेश बाबा, मझगाईं अध्यक्ष विभूति नारायण और मीडिया प्रभारी मदन मोहन विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।











