*घोरावल में सड़क बनी ‘गड्ढों का जाल’, जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीरों की जोखिम मे है जान*

*घोरावल में सड़क बनी ‘गड्ढों का जाल’, जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीरों की जोखिम मे है जान*
~ तहसील रोड से राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग तक 2 किमी जर्जर सड़क
•~ “तहसील मुख्यालय की सड़क बनी हादसों का अड्डा! 2 किमी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, जलजमाव ने बढ़ाई आफत”

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी – सेराज अहमद/अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र।तहसील मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप से तहसील रोड होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग तक करीब दो किलोमीटर सड़क बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी राहगीरों व बाइक सवारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
*अधिकारी-जनप्रतिनिधि और छात्र रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं दिखी बदहाली*
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह कोई सुनसान ग्रामीण मार्ग नहीं, बल्कि तहसील मुख्यालय से जुड़ा प्रमुख आवागमन मार्ग है। इसी सड़क से प्रतिदिन अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, व्यापारी, राहगीर और राजकीय इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की हालत सुधारने की दिशा में प्रभावी पहल न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
*गड्ढों में पानी या पानी में सड़क—समझना मुश्किल*
बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाबनुमा नजर आता है। बाइक सवारों को मजबूरी में पानी भरे गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जरा सी चूक होते ही वाहन अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि हादसे का बड़ा कारण बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
*कागजों में विकास, सड़क पर गड्ढे!*
तहसील मुख्यालय से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग की दुर्दशा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का नियमित आवागमन इसी मार्ग से होता है, तो फिर सड़क की बदहाली आखिर किसकी नजर से छिपी हुई है?
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाने, जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles