हर घर नल योजना का सप्लाई बंद होने से परेशान ग्राम वासी

हर घर नल योजना का सप्लाई बंद होने से परेशान ग्राम वासी
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत पानी की व्यवस्था कर उनको पीने का साधन सरकार द्वारा दिया गया है। जिसका लाभ कुछ ग्राम पंचायत में तो लाभार्थी ले रहे हैं ।परंतु कुछ ग्राम पंचायत में अभी तक पूर्ण रूप से तैयारी नहीं हुई ।
जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र के विभिन्न गांव डीलाही, बहेरा ,भरूहा, ऐलाही,खैराही,भदोही, पटेहरा,जुड़वट,सहित अन्य गांव में हर घर नल टोटी योजना के तहत सरकार द्वारा लोगों को पीने के लिए पानी देने की व्यवस्था की गई है जिसका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। जब भी पानी आता है पीने का एकमात्र साधन है क्योंकि सभी इंडिया मार्ग हैंडपंप ध्वस्त हो चुके हैं ।समरसेबल भी पानी छोड़ चुके हैं अब एक मात्र सहारा हर घर नल टोटी योजना ही एक मात्र सहारा है कहीं-कहीं अभी पूर्ण रूप से योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए संबंधित द्वारा कार्य कराया जा रहे हैं पिछले दिनों से ही भरूहा, डिलाही, बहेरा ,ऐलाही ,गांव में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है जानकारी लेने पर संबंधित आपरेटर प्रियांशु ने बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई है कार्य किया जा रहा है ठीक हो जाने के बाद सप्लाई चालू हो जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles