
*जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान,अधिकारी बेखबर*
*जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान,अधिकारी बेखबर*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत देवखत के कर्माबांध गांव में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में शिव मूरत के घर से लेकर कांता चौहान के घर तक जाने वाली मुख्य सड़क सालों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, जिन्हें आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी खराब स्थिति में है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। विशेषकर बरसात के मौसम में यह मार्ग जलजमाव और कीचड़ के कारण पूरी तरह राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाता है। लेकिन इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन की नींद नहीं टूटी।
शासन-प्रशासन की इस उपेक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी रामवृक्ष यादव, रोशन, अजीत, ईश्वरी, मनीष, छोटे लाल यादव, अजय यादव और त्रिदेव यादव समेत कई लोगों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार गुहार लगाने और मीडिया में मामला आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस नर्क समान स्थिति से राहत मिल सके।











