
*खेत बचाओ अभियान के तहत पटवध में लगेगी किसान चौपाल, कृषि योजनाओं की दी जाएगी जानकारी*
*खेत बचाओ अभियान के तहत पटवध में लगेगी किसान चौपाल, कृषि योजनाओं की दी जाएगी जानकारी*
•~ 4 नवंबर को बिरला स्कूल के समीप होगा आयोजन, प्राकृतिक खेती से लेकर बीज बुकिंग और किसान पंजीकरण तक की मिलेगी जानकारी
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आगामी 4 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत पटवध में किसानों के हित में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह गोष्ठी सुबह 9 बजे बिरला स्कूल के समीप आयोजित होगी। इसमें क्षेत्र के समस्त किसान भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया है।आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कृषक पंजीकरण, बीज बुकिंग तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।गोष्ठी के दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक पंजीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया जाएगा, जिससे किसान सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त किसान भाई-बहनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर किसान गोष्ठी में अनिवार्य रूप से पहुंचें और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।











