संदिग्ध परिस्थितियों मे 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जांच मे जुटी पुलिस 

संदिग्ध परिस्थितियों मे 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जांच मे जुटी पुलिस 

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में शनिवार सुबह 72 वर्षीय बुजुर्ग योगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र स्वर्गीय हरीदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना के समय उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई हुई थीं। वापस घर लौटने पर पति को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का बेटा और दोनों बेटियां बाहर रहते हैंlसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles