
*अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान* से गोपाष्टमी पर सम्मानित हुए *राम अनुज धर द्विवेदी*
*अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान* से गोपाष्टमी पर सम्मानित हुए *राम अनुज धर द्विवेदी*
धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महराज की स्मृति में काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा लखनऊ में आयोजित हुआ कार्यक्रम,
*सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
काशी हिन्दी विद्यापीठ – वाराणसी, उ.प्र. द्वारा संचालित अखिल भारतीय लेखक, कवि, कलाकार परिषद् द्वारा लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
यह कार्यक्रम गो भक्त सन्त स्वामी श्री करपात्री जी महाराज की स्मृति में गोपाष्टमी पर आयोजित *अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य / कला संगम, अखिल भारतीय गौभक्त कवि सम्मेलन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम / संगम – 2026* हुआ ।इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को *विशेष मानद सम्मान – 2026* से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम मंगलवार को देर शाम तक श्री जनकल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, सैनिक नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय “वेद मूर्ति” / “शास्त्रमूर्ति”, अंतरराष्ट्रीय चिंतक रहे व विशिष्ट अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जी रहे व
आयोजन अध्यक्ष – डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र “आदित्य”, विद्या वाचस्पति, विद्या-सागर व
प्रमुख संयोजक / संचालक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक रहे।
सम्मानकर्ता प्रमुख संरक्षक कवि सुखमंगल सिंह मंगल
*संरक्षक -* डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी ‘ओम’व चन्द्र शेखर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू संघर्ष समिति व प्रदेश प्रभारी नई पीढ़ी व अन्य मंचासींन अतिथि रहे।
इस समारोह में देश/प्रदेश के कई प्रतिष्ठित कवि, लेखक और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुस्तक विमोचन, पत्रिका विमोचन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसी क्रम में अखिल भारतीय लेखक कलाकार परिषद व काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता साहित्यकार, पत्रकार व कवि राम अनुज धर द्विवेदी को उनके लेखन, कविता संग्रह, साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होने व उनके उत्तम कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय गौ भक्त काव्य कला संगम सम्मान से सम्मानित किया गया।।
बताते चलें कि इसके पूर्व में श्री द्विवेदी जी को सोन रत्न, सोन गौरव, समाज शिरोमणि, कर्मवीर योद्धा, कोरोना योद्धा, पत्रकार गौरव, हिन्दी गौरव रत्न सम्मान, पूर्वांचल एकता सम्मान, स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान, दिव्य गंगा सेवी सम्मान, टीजीटी सम्मान व विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित तमाम सम्मान पत्र प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रों से आए हुए कवि, साहित्यकार, पत्रकार लेखक आदि लोग मौजूद रहे।











