* महिला हिंसा विरोध पखवाड़े का आगाज, बाल विवाह रोकने की ली शपथ*

* महिला हिंसा विरोध पखवाड़े का आगाज, बाल विवाह रोकने की ली शपथ*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ / महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा-2026 के प्रथम दिन बुधवार को क्षेत्र में बालक-बालिकाओं की विशाल साइकिल रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। अम्बेडकर पार्क (तेंदुआ) से निकली यह रैली नौगढ़ थाना परिसर स्थित सभागार में पहुंचकर एक जागरूकता सभा में तब्दील हो गई।
25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस 16 दिवसीय अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था प्रमुख बिन्दु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा के दौरान बालिकाओं के समूह ने संविधान गीत, जेंडर समानता पर आधारित गीत और बाल विवाह के विरुद्ध कठपुतली शो की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई और इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ देवेन्द्र कुमार ने बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग को आवश्यक बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने ‘कन्या सुमंगला’ सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि महिला पुलिसकर्मियों ने ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों से अवगत कराया। बाल कल्याण समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र व नीतू द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बाघी प्रधान नीलम ओहरी, महिला कल्याण विभाग से सोनी विश्वकर्मा, पुष्पा कुशवाहा, मुस्कान सहित लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं संस्था के सुनील, श्रीराम, गनेश, राजेश, उमेश, सुनीता, हरिचरन, रामव्रत, दिलीप व आशुतोष आदि उपस्थित रहे। अंत में बिन्दु सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles