
प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में ‘उमंग’ प्रतिभा परीक्षा का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में ‘उमंग’ प्रतिभा परीक्षा का आयोजन
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
घोरावल क्षेत्र के बेलवनिया ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में प्रतिभा खोज परीक्षा “उमंग” का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 4 से मंगलेश राव (प्रथम), आशुतोष (द्वितीय) और उजाला (तृतीय) जबकि कक्षा 5 से अपसाना (प्रथम), पुलकित (द्वितीय) एवं ओमप्रकाश (तृतीय) स्थान पर रहे। विजेताओं को गांव के पूर्व छात्र व वर्तमान में महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत मेराज खान द्वारा बैग, कॉपी, कलम, ज्योमेट्री बॉक्स और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को भी कॉपी और कलम वितरित की गई। मेराज खान के पिता मोहम्मद हदीस ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतिभा परीक्षा हर चार माह में आयोजित की जाएगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को साइकिल भी प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी प्रतिभा निखरती है। शिक्षा मित्र रामदुलारे एवं शीला सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सरोज यादव ने किया। इस अवसर पर सुरेश मौर्य, अरविंद, नीरज, शौकत अली, शहजादे, नवीन, कलाम, महेंद्र यादव, नसीम अली, अमन अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











