
* पारंपरिक गोवर्धन पूजा की धूम, भाइयों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने भरी ‘घरिया’।*
* पारंपरिक गोवर्धन पूजा की धूम, भाइयों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने भरी ‘घरिया’।*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो चीफ**
स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत मलेवर मे संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक गोवर्धन पूजा बड़े ही पारंपरिक और भावपूर्ण तरीके से किया गया। गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
गोबर से बने गोवर्धन भगवान की आकृति की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान, महिलाओं ने भगवान की कथा सुनी और मंगल गीत गाए।
बता दें की यह पूजा विशेष रूप से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह को दर्शाती है। पर्व के दौरान, महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए मंगल कामना करते हुए प्रतीकात्मक रूप से ‘घरिया’ (पूजन सामग्री से भरा मिट्टी का बर्तन) सभी ने गोवर्धन भगवान से अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
यह पारंपरिक आयोजन गांव में आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, जिसमें नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ती दिखी।











