
*सलखन स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 47 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज*
*सलखन स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 47 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज*
•~ झोलाछाप डॉक्टरों से बचाव की दिशा में राहत बनी सरकार की योजना
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 47 महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई।
*ग्रामीणों को राहत – मुफ्त जांच और दवा वितरण*
इस शिविर का उद्देश्य था ग्रामीण और पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएंऔर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जांच के दौरान मरीजों का एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफॉइड, मलेरिया आदि का परीक्षण किया गया।अधिकांश मरीज मलेरिया, टाइफॉइड, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी मौसमीबीमारियों से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों से मरीजों को समय पर इलाज और सही परामर्श मिल रहा है, जिससे वे झोलाछाप और नीम-हकीम डॉक्टरों के शोषण से बच पा रहे हैं।
*सराहना और सहभागिता*
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की खुले दिल से सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल सुलभ हुई हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके को भी बड़ी राहत मिल रही है।शिविर में डा.अंकित कुमार,फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा,लैब टेक्नीशियन मनीष राय,एएनएम सुनीता विश्वकर्मा एवं सितारा देवी, आशीष कुमार, स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार तथा दाई सोमरी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही।











