
*नहर में गिरा शराबी,बचाने गए लोगों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए किया दुर्व्यवहार*
*नहर में गिरा शराबी,बचाने गए लोगों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए किया दुर्व्यवहार*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। ” हूम करें तो हाथ जले ” वाली कहावत शत-प्रतिशत चरितार्थ बुधवार की शाम को चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत स्थित भठवा नहर पुल पर देखने को मिला। हुआ यूं कि बुधवार की शाम एक शराबी नशे में धूत नहर में जा गिरा जिसे बचाने के लिए कई लोग दौड़ पड़े लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया है शराबी ने घोर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार पर उतारू हो गया तथा शोरगुल मचाते हुए मारपीट करने को आमादा,अशांति का माहौल उत्पन्न कर दिया है। जो क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग चुटकिया लेकर कहकहे लगा रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें होना प्रारंभ हो गई हैं।











