
*निशांत होंडा बीजपुर के ऑथराइज होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
*निशांत होंडा बीजपुर के ऑथराइज होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)
बीजपुर के डोड़हर में स्थित निशांत होंडा शोरुम जो पिछले एक साल से होंडा की बाइक व स्कूटर की विक्री करती है निशांत होंडा की बेहतरीन कार्य शैली और होंडा की स्कूटर व बाईक की अधिकतम बिक्री को देखते हुए होंडा कंपनी ने निशांत होंडा को ऑथराइज किया। जो निशांत होंडा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर निशांत होंडा में गुरुवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मयंक राज ब्रांच मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बीजपुर व डा.ओपी सिंह प्रबंधक राम अवध सिंह महाविद्यालय जरहाँ तथा विशिष्ट अतिथि होंडा कंपनी के एरिया सेल्स इंचार्ज बृजेश कुमार झा,सिद्धार्थ होंडा अनपरा के ऑनर सिद्धार्थ जायसवाल और सिद्धार्थ होंडा अनपरा के मैनेजर प्रशांत साहू आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर ऑथराइज शोरूम का उद्घाटन किया। निशांत होंडा के प्रोप्राइटर विजय पटेल ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान निशांत होंडा के पहले ग्राहक सलामत खान और अन्य ग्राहक शिवेश सिंह और राजकुमार वर्मा को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि,देवधारी गुप्ता,बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता,क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र प्रताप सिंह समेत क्षेत्र के पत्रकार गण व संभ्रांतजन मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन संदीप राय ने किया व निशांत होंडा के प्रोप्राइटर विजय पटेल ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापन किया।











