*मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी के तहत आवास वितरण।*

*मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी के तहत आवास वितरण।*

*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*

चकिया मे विकास और अंत्योदय के संकल्प को आज उस समय नई उड़ान मिली, जब ग्राम पंचायत दिरहूं (डोंडापुर खालसा) में ‘मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी’ का लोकार्पण हुआ। समाज कल्याण व जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने वनवासी परिवारों को पूर्ण सुसज्जित आवासों की चाबियां सौंपीं।
आवास पाकर लाभार्थियों की आँखें खुशी से छलक उठीं। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब वनवासी परिवारों ने प्रभारी मंत्री को गुलाब का फूल भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। यह दृश्य सरकार और जनता के बीच गहरे जुड़ाव का प्रतीक बना।
शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच गृह प्रवेश
विकास के साथ परंपरा का संगम भी देखने को मिला। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और कलश स्थापना के बीच परिवारों ने नए घर की चौखट पर कदम रखा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, CDO आर. जगत साईं, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नपा अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ,सुजीत सिंह (सुड्डू)सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles