
*”मझगांई में गरजे 6 जेसीबी: 20 हेक्टेयर वन भूमि से 250 अवैध निर्माणों का सफाया”*
*”मझगांई में गरजे 6 जेसीबी: 20 हेक्टेयर वन भूमि से 250 अवैध निर्माणों का सफाया”*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जनपद के नौगढ़ तहसील अंतर्गत काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर (चन्दौली) के मझगांई रेंज में जिला प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर संयुक्त टीम ने 20 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए लगभग 250 अवैध कच्चे ढांचों को ध्वस्त कर दिया।रेंजर अमित श्रीवास्तव के पूर्व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।संयुक्त ऑपरेशन: भारी पुलिस बल, पीएसी और वन विभाग की टीम ने 6 जेसीबी मशीनों के साथ मिलकर इस सुनियोजित अभियान को अंजाम दिया।
उपद्रव की कोशिश नाकाम: अभियान के दौरान कुछ महिलाओं ने झोपड़ियों में आग लगाकर बाधा डालने का प्रयास किया, जिसे महिला पुलिस और महिला वन कर्मियों ने तत्परता से नियंत्रित कर लिया।
अतिक्रमणकारियों ने वर्ष 2023-24 के दौरान ‘ओखरीहवा रोपावनी’ योजना के तहत लगाए गए 10-12 फीट ऊंचे पौधों को काटकर कब्जा किया था। इस मामले में 100 से अधिक लोगों पर पहले ही मुकदमा दर्ज है। भ्रामक सूचना फैलाने और उकसाने वालों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर के निर्देशानुसार अनुसार, खाली कराई गई भूमि पर पुनः वृक्षारोपण कराया जाएगा। भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस और वन विभाग को नियमित गश्त के सख्त निर्देश दिए गए हैं।_अमित श्रीवास्तव रेंजर।इस अभियान में तहसीलदार अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार,थाना प्रभारी नौगढ़,चौकी इंचार्ज, सभी रेंजों के वन क्षेत्राधिकारी,पी ए सी बल,पुलिस,वन कर्मि मौजूद रहे।











