*रुदौली ग्राम में दिव्यांग के असंक्रमणीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दबंग कर रहे हैं पक्का निर्माण*

*रुदौली ग्राम में दिव्यांग के असंक्रमणीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दबंग कर रहे हैं पक्का निर्माण*
•~पीड़ित दिव्यांग ने एसएचओ चोपन को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम रुदौली निवासी छोटेलाल गोंड़ पुत्र स्व.मोलई ने अपनी संक्रमणीय
भूमिधरी पर जबरिया,मनमाने ढंग से गुंडई के बल पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने तथा मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने को तत्पर,देखलेने व जानमाल की धमकियां दिये जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष चोपन से न्याय की गुहार लगायी है। एसएचओ को सौंपें गए पत्र में छोटे लाल ने अवैध कब्जा हटवाए जाने व अवैध पक्का निर्माण कार्य को रोके जाने समेत न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
एसएचओ चोपन को सौंपें गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से छोटेलाल गोंड निवासी रुदौली ने बताया कि पता उपरोक्त का मूल निवासी शांतिप्रिय गरीब-निरीह कान से बहरा मजदूर कृषक व्यक्ति है। प्रार असंक्रमणीय भूमिधरी खाता खतौनी सं.00135,गाटा सं.446/2 मि०, रकबा 0.5060 पर तकरीबन 25-30 वर्षों से मालिकाना हक, कागजातमाल बतौर खतौनी दर्ज है। उक्त भूमिधरी का सर्वे द्वारा फाइनल रिपोर्ट भी दे दी गयी है। इतना ही नहीं पीड़ित व्यक्ति उक्त आराजी को मालगुजारी/लगान आदि भी वहन करता है तथा उक्त भूमि पर इलाहाबाद बैंक से 65 हजार रूपये ऋण भी ले चुका है बावजूद इसके प्रतिवादी लाल बहादुर पुत्र अज्ञात, अवधेश पुत्र लाल बहादुर,बेचन व शिवचरन पुत्रगण स्व. राजाराम, प्रदीप पुत्र बेचन व उनके परिजन उक्त भूमिधरी आराजी पर जबरिया मनमाने ढंग से गुण्डई के बल पर अवैध पक्का निर्माण कर रहे है तथा पीलर (खम्भा) खड़ा कर दिये है और पुलिस व्यक्ति ने ऐसा करने से मना किया तो प्रतिवादी उपरोक्त घोर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने को तत्पर,देखलेने व जानमाल आदि की धमकियां दे रहे है।प्रतिवादी काफी मनबढ़,सरहंग किस्म के प्रभावशाली,विवादित व्यक्ति है।जिनके बहकते आवेश से पीड़ित व्यक्ति एवं परिजन काफी भयभीत,सशंकित,परेशानहाल है। उन्होंने जांच करवाकर उचित कानूनी कारवाई करवाते हुए न्याय की गुहार लगायी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles