
*डीडीयू नगर में जाली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन पकड़े गए*
*डीडीयू नगर में जाली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन पकड़े गए*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
पीडीडीयू नगर: थाना अलीनगर और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में डीडीयू नगर क्षेत्र में चल रही जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में 22 मार्च को मानस नगर स्थित एक मकान में दबिश दी गई। पुलिस को मौके से 100 रुपये के 55 तैयार जाली नोट और 452 अर्धनिर्मित नोट औरलैपटॉप, कलर प्रिंटर, लैमिनेटर मशीन, लाइट बॉक्स और वाटरमार्क पेपर बरामद हुआ है।
पकड़े गए मुख्य अभियुक्त की पहचान उधम सिंह यादव (निवासी महदेवा अमिलाई, थाना बलुआ) के रूप में हुई है। पी डी डी यू नगर सीओ अरुण सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यूट्यूब और गूगल के जरिए जाली नोट बनाने की तकनीक सीखी थी। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से ग्राहकों के संपर्क में रहता था और 1000 रुपये असली के बदले 3500 रुपये के जाली नोट खपाने का काम करता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।











