
*औरवाटांड़ में गूंजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को सिखाया अधिकारों का पाठ* ।
*औरवाटांड़ में गूंजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को सिखाया अधिकारों का पाठ*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत,नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को थाना नौगढ़ पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत ग्राम औरवाटांड़ में जन चौपाल का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल और सामाजिक रूप से सुरक्षित बनाना रहा। उप निरीक्षक भृगु नाथ यादव एवं महिला आरक्षी सत्या पाण्डेय ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी संकट के समय वे घबराएँ नहीं, बल्कि सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करें।
1090: महिला पावर लाइन (छेड़खानी रोकने हेतु)।
1930: ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (साइबर क्राइम)।
112: एकीकृत आपातकालीन सेवा।
1098: बच्चों की सहायता के लिए (चाइल्ड हेल्पलाइन)।
181: घरेलू हिंसा व प्रताड़ना के विरुद्ध सहायता।
चौपाल का संदेश: पुलिस टीम ने जोर दिया कि महिलाएं और बालिकाएं न केवल खुद जागरूक बनें, बल्कि अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी इन अधिकारों के प्रति प्रेरित करें।











