
किसान औने पौने दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर।
किसान औने पौने दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित बीज गोदामों व सोसायटी पर गेहूं की खरीद न होने से किसान अपने गेहूं की फसल कम दामों में व्यापारियों को बेचने पर मजबूर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसान अपने मेहनत की कमाई गेंहू को औने पौने दामों पर लाचार व मजबूर हो गया है।किसान राजेश कुमार,प्रभा शंकर,विनोद कुमार, लक्ष्मण दूबे, महेन्द्र दूबे, रामसेवक मौर्य आदि ने बताया कि गेंहू खरीद क्रय केंद्र पर दो सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक गेंहू खरीद शून्य है। इस सम्बन्ध घोरावल एस डी एम ने औपचारिक बात करने के दौरान बताया कि गेंहू खरीद जारी है यदि किसानों का गेंहू खरीद नहीं हो रही है तो इसकी जांच कराई जायेगी।हर किसान का गेंहू खरीद की जायेगी। सेल फोन पर पी पैक्स करमा सचिव ने बताया कि आफ लाईन गेंहू की खरीद की जा रही है फीडिंग न होने से समस्या है l जिसके कारण खरीद प्रभावित हो रही है।तथा अभी हमारे क्रय केंद्र पर धान क्रय की बोरियो का पूर्ण उठान न होने से जगह का अभाव है।आज से धान उठान जारी है।बता दें इस समय शादी विवाह, का सीजन चल रहा है किसान अपने गेहूं बेच कर अपने काम करता है। अपने मेहनत से खाद बीज का ब्यवस्ता कर गेहूं तैयार किया है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।ताकि किसानों को उनकी लागत का वाजिब दाम मील सके।











