
*पेड़ लगाओ धरती बचाओ*
*पेड़ लगाओ धरती बचाओ*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा सोनभद्र की ओर से पृथ्वी दिवस पर धरती माता को प्रदुषण से मुक्त करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नगर में ही स्थित एक पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात पौधारोपण कर पार्क में उपस्थित सभी लोगों को पौधे बांटे गए व पेड़ लगाओ धरती बचाओ का आवहान किया गया। मंच की अध्यक्षा सुनीता सांवरियाजी ने सभी सदस्यों को पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का शपथ भी दिलवाया व कहा कि यदि हमलोग इसी तरह पर्यावरण को प्रदुषित करते रहे तो निःसंदेह हमारा जीवन खतरे में पड़ जायेगा। वहीं सचिव चित्रा जालान ने कहा कि जिस तरह से प्रति वर्ष गर्मी बढ़ रही है, यह जीव जन्तुओं व वनस्पति जगत के लिए भी घोर चिंता का विषय है। हमको इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा व जंगलों को काटने
से बचाना होगा। मंच की कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया जी ने पानी बचाने, प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने, व्यर्थ भोजन ना बर्बाद करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि अनावश्यक बिजली का दुरूपयोग भी नहीं करना चाहिए।इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष अनीता थरड, अनीता कनोडिया, पूनम खेतान, रूचि सांवरिया, ज्योति मित्तल, रितु अग्रवाल,प्रतिभा कानोड़िया, एकता केजरीवाल व अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।











