*पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनीं 55 फरियादियों की समस्याएं।*

*पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनीं 55 फरियादियों की समस्याएं।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से खुद फोन पर बात की और शिकायतों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजी कार्रवाई के बजाय शिकायतों का विधिक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles