
*मृदा परीक्षण है मिट्टी के उपचार का पहला कदम: अवनीश पांडेय*
*मृदा परीक्षण है मिट्टी के उपचार का पहला कदम: अवनीश पांडेय*
•~बकौली बीपैक्स पर किसान चौपाल का आयोजन
सोनभद्र (सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता)
बकौली बीपैक्स पर मृदा परीक्षण अभियान के अंतर्गत एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को अवनीश पांडेय इफको द्वारा मृदा परीक्षण हेतु नमूने लेने की सही विधि एवं मृदा परीक्षण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।एसएफए अवनीश पांडेय ने किसानों को इफको के विभिन्न उत्पादों जैसे नैनो यूरिया,नैनो डीएपी,नैनो जिंक,नैनो कॉपर,धारा अमृत,जलविले तथा नेचुरल पोटाश आदि के उपयोग, लाभ एवं संतुलित खेती में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।बकौली बीपैक्स के सचिव सुरेंद्र कुमार ने किसानो को गेंहू खरीद के मानको एवं नियमो के बारे मे विस्तार से बताया और सभी किसानो को फार्मर रजिस्टरी कराने के लिए प्रेरित किया।किसानों द्वारा कार्यक्रम में अत्यधिक रुचि दिखाई गई।











