चांड़ी गांव मे लटक रहे बिजली के तार

चांड़ी गांव मे लटक रहे बिजली के तार
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकास खंड करमा अंन्तर्गत ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी मे बिजली का तार जमीन से करीब चार पांच फीट की उंचाई तक लटक रहा है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है,ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि चांड़ी गांव मे राम भवन मौर्या के घर तक गया बिजली का तार ढीला होकर काफी नीचे तक लटक रहा है, बारिश के पहले लटक रहे तार को ठीक नहीं किया गया तो खंम्भा सहित तार कभी भी गिर सकता है, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लटक रहे तार को ठीक कराये जाने की मांग की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles