~विश्व हिंदू महासंघ संगठन की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

*संगठन की मजबूती,जनसंपर्क अभियान, चुनावी तैयारियों को लेकर हुआ विचार -विमर्श*

•~ वर्ष 2027 के चुनावी अभियान एवं संगठन विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ संगठन की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दुद्धी में किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा एवं रणनीतिक मंथन किया गया। बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश एवं अन्य जिले में संगठन की मजबूती,जनसंपर्क अभियान, चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत विचार -विमर्श किया गया। साथी संगठन को और अधिक प्रभारी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक संगठनात्मक बदलावों पर भी चर्चा हुई।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ प्रयाग एवं काशी संभाग की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ने की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारीयाें को आगामी चुनावों में जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन राष्ट्रहित,जनहित एवं किन्नर समाज हित के मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में अपनी सक्रिय भूमिका को और सशक्त करेगा तथा आगामी चुनावों में संगठन की विचारधारा एवं जन कल्याण योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।अंत में महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ने सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनभद्र शिव कुमार निषाद,किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनभद्र महंत राधा नंदगिरी,किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मिर्जापुर सुग्गी किन्नर, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनभद्र ममता सोनी, मुकेश कुमार पाल,विजय कुमार पाल,राहुल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles