*चहनिया बाजार में मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप; दो महीने से मांगकर कर रही थी गुजारा*

*चहनिया बाजार में मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप; दो महीने से मांगकर कर रही थी गुजारा*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली: बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया बाजार में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह महिला पिछले दो महीने से चहनिया बाजार में ही रह रही थी। वह दिनभर लोगों से मांगकर अपना पेट भरती थी और रात में बाजार में खुली दुकानों के बरामदों या खुले स्थानों पर सोती थी। बुधवार रात को भी वह बाजार स्थित एक दुकान के बरामदे में सोने गई थी। गुरुवार सुबह जब दुकानदारों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और पास जाकर आवाज दी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय मनोज मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौत का कारण ठंड, भुखमरी या बीमारी कुछ भी हो सकता है,पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव ने भी महिला के बाजार में रहने और मांगकर खाने की पुष्टि की है।
बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles