*घर लौटते समय काल बनी आटो की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग,बाइक सवार युवक की मौत*

*घर लौटते समय काल बनी आटो की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग,बाइक सवार युवक की मौत*

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार की देर रात आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आटो चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सठहीं गांव निवासी आनंद प्रकाश सिंह (25) पुत्र जगदीश सिंह गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक से राबर्ट्सगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के समीप सामने से आ रहे आटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आटो चालक को हिरासत में लेते हुए दुर्घटना के संबंध में पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सठहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles