*जलाभिषेक को शिवद्वार धाम जा रहे कांवरिया*

*जलाभिषेक को शिवद्वार धाम जा रहे कांवरिया*
•~ गेरूआ वस्त्रधारियों से पटी है सड़क, बोल बम के गंुज रहे जयघोष
•~ सुरक्षा के हैं व्यापक प्रबंध, कॉंवरियों की सेवा में जुटे हैं उत्साही लोग

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। गुप्त काशी के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुके शिवद्वार धाम में सावन मास के आखिरी सोमवार को लाखों कांवरिये उमा-महेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावां अन्य श्रद्धालु भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करेंगे। बीती रात से ही ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सागर तथा चुनार मीरजापुर से गंगा का पवित्र जल लेकर कांवरियों का आना शुरू हो गा है। रविवार को घोरावल और शिवद्वार धाम का क्षेत्र गेरूआ वस्त्रधारियों से पट जायेगा। कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतेजाम कर दिये गये हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह चाक चौबंद है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। तकरीबन 70 किमी दूर विजयगढ़ किले से जल लेकर नंगे पांच पैदल चल रहे कांवरियों को देखने के लिए सड़क किनारे जगह-जगह लोगों की भी देखी जा रही है। पूरी सड़क गेरूआ रंग से सराबोर नजर आ रही है। इन्द्रदेव भी कांवरियों का स्वागत बारिश से कर रहे हैं। सड़क की हालत तो किसी से छिपी नहीं है। गिट्टियों के नुकीले भाग इनके पैरों को कष्ट पहुंचा रहे हैं। फिर भी उत्साह के साथ आशुतोष भगवान शंकर के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए जा रहे हैं। कांवरियों की सेवा हेतु उत्साही व्यक्ति लगे हुए हैं। कांवरियों के मुखारबिन्द से निकल रहे ‘‘बोल बम के जयघोष और चल कांवरिया शिव के धाम’’ एवं ‘‘बाबा नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है’’ देखने वालों को अधिक मन भा रहा है। इन्हे अपनी ओर आकर्षित कर ले रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles