राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का हुआ आयोजन

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा साथ ही साथ आपसी भेदभाव वी मनमुटाव को भूलकर किसी असहाय व्यक्ति को जीवन प्रदान करना मानव के लिए सबसे बड़ा धर्म है इस बात को चरितार्थ करने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन होना आवश्यक है इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया रक्तदान महादान एक छोटे से प्रयास से किसी को नया जीवन मिल सकता है इस तथ्य को ध्यान में रखकर यह आयोजन किया गया इस शिविर में रक्तदान करने वाले मुख्य रूप से डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर शिवकुमार यादव, डॉक्टर सुनील डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर आयुषी डॉक्टर हर्षित व मेडिकल कॉलेज के स्टाफ शुभम दुबे ,ऋषभ दुबे पूजा सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद चौबे अमरजीत ,विश्वजीत व अन्य ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और इसी तरह रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरुक भी किया गया l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles