
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
बभनी विकास खण्ड सभागार में ग्राम विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम विकास अधिकारी चारूलता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विकास खण्ड की समस्त महिला समूह ने प्रतिभाग किया। समूह की महिलाओं ने अपने अपने समूह द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। समूह की महिलाएं इस अभियान से जुड़कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण के साथ ही साथ कुछ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का भी अवसर प्रदान कर रही हैं प्रत्येक क्षेत्र में समूह की महिलाओं के माध्यम से ही वर्तमान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधा सीधे प्रदान की जा रही है इस मौके पर बभनी मण्डल अध्यक्ष भाजपा लालकेश कुश्वाहा, रामेश्वर शर्मा, जवाहर जोगी, शिव प्रसाद आदि प्रमुख रहे।